इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी के केसला में सड़क खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि जमीन से बड़ी संख्या में प्राचीन सिक्के निकले हैं, हालांकि पुलिस के पास फिलहाल केवल तीन सिक्के पहुंचे हैं। इनमें 1907 और 1940 के ब्रिटिश काल के सिक्के शामिल हैं। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
READ MORE: बंद कमरे में मिली महिला-पुरुष की लाश: दरवाजा तोड़ते ही पुलिस के उड़े होश, मृतकों की पहचान बनी पहेली?
केसला में सड़क खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई कि जमीन से बड़ी संख्या में प्राचीन सिक्के निकले हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई लोगों को पुराने सिक्के मिले हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अब तक तीन सिक्के उनके कब्जे में आए हैं। इनमें एक सिक्का वर्ष 1907 का और दो सिक्के वर्ष 1940 के बताए जा रहे हैं। इन सिक्कों के सामने आने के बाद लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर ये सिक्के जमीन के नीचे कैसे पहुंचे और क्या यहां किसी पुराने खजाने के निशान छिपे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा 1940 के उस एक रुपये के सिक्के की हो रही है, जो ब्रिटिश भारत के दौर का बताया जा रहा है। इस सिक्के पर ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज षष्ठम का चित्र और GEORGE VI KING EMPEROR अंकित है। दूसरी तरफ ONE RUPEE INDIA 1940 लिखा हुआ है। यह सिक्का उस दौर की याद दिलाता है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध की उथल-पुथल से गुजर रही थी।
READ MORE: कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता पहुंचा गांव: गलियों में घूमता आया नजर; Video वायरल
पुलिस ने बरामद सिक्कों को जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अब सभी की नजर इस जांच पर टिकी है कि ये सिक्के कितने महत्वपूर्ण हैं और खुदाई स्थल से वास्तव में कितने सिक्के निकले थे। फिलहाल केसला में पुराने सिक्कों की यह खोज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

