झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी के पास हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हैं. मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और पांच पुरुष शामिल हैं. एक बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंद दिया. इसमें बाइक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की.
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आटो में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंसे हुए थे. वहीं कई लोग घायल हो गए.
घायलों को तुरंत ही निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस की मदद से बचाव राहत कार्य शुरू हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोहरदगा की ओर से एक भरा हुआ कंटेनर तेजी से जा रहा था. डेढ़ टंगवा घाटी के ढलान पर आते ही कंटनेर अनियंत्रित हो गया और चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उस पर सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसके बाद बेकाबू कंटेनर ने एक ऑटो को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसके बाद बेकाबू कंटेनर ऑटो पर पलट गया. उसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


