PBKS vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के पहले और सीजन के 61वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए है। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
RCB के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने भी 58 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन, टिम डेविड ने 28 रन और जैकब बेथेल ने 11 रन का योगदान दिया।
PBKS के गेंदबाजों का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी में हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।
PBKS की शानदार शुरुआत, फिर बिगड़ी लय
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती सात मुकाबलों में से छह जीतकर खुद को खिताब की मजबूत दावेदार साबित किया था। हालांकि, इसके बाद पंजाब की लय पूरी तरह बिगड़ गई और टीम लगातार पांच मैच हार बैठी। लगातार हार के चलते अब PBKS की प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। फिलहाल टीम 12 मैचों में 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है।
RCB की नजर टॉप-2 फिनिश पर
दूसरी ओर, रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आई है। RCB ने अब तक 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और टीम लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब बेंगलुरु की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी, ताकि टीम को क्वालिफायर में अतिरिक्त फायदा मिल सके।
PBKS और RCB की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (कप्तान), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोइनिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

