Pm Modi Video Message Over Jantar Mantar Protest Abuse Case: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गालियां दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अब जंतर-मंतर प्रोटेस्ट गालीकांड पर वीडियो संदेश जारी कर उन बच्चों को माफ करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गालियां दीं, मेरी स्‍वर्गीय मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं लेकिन किसी भी परेशानी का समाधान गाली देने से नहीं होता। बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है। मैं इन सभी बच्चों का माफ़ करता हूं।

पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात वीडियो संदेश जारी किया। रात तकरीबन 11 बजे के बाद पीएम मोदी Instagram पर लाइव आए और Gen-Z को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुई घटनाओं को लेकर Gen-Z को संबोधित करते हुए बच्चों की भाषा पर चिंता जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश की शुरुआत करते हुए कहा कि- ‘फ्रेंड्स. आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी भद्दी गालियां बोलीं, किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे। ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था। लेकिन, मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है। यही तो बचपना है। लिहाजा मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसको भली भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है की हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं?

दांत तले जीभ आने पर दांत नहीं तोड़ते हैं

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह समय है इन बच्चों को गले लगा कर के राह दिखाने का समय है। ये गुमराह बच्चे है। उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना अदालतों के चक्कर कटवाना समाज में उनको प्रताड़ित करना इससे हम परिस्थितियाँ नहीं बदल पाएँगे। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूँ। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करें। मेरे मन में एक ही भाव है कभी कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है खून निकल आता है लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं है क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बच्चे भी हमारे है, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है, गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है लेकिन कठिन कामों को करना है। इसलिए आओ मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़े। मैं आपके लिए जीता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं। आओ हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाए. बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों. बस आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल ये मामला 23 जुलाई 2026 का है। उस दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह (15 साल) नाम की नाबालिग का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करती दिखाई दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी। इससे बाद रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत शांति भंग करने, सार्वजनिक शरारत और मानहानि के लिए उकसाने वाले बयानों से संबंधित एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। जीरो एफआईआर के रूप में, इसे आगे की जांच के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित करने से पहले उस क्षेत्राधिकार के बाहर दर्ज किया गया था जहां कथित अपराध हुआ था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m