राकेश चतुर्वेदी, रायसेन/भोपाल। रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप के वार्ड नं. 1 फूलचंद नगर में गेल गैस की पाइपलाइन में लीकेज की खबर से हड़कंप मच गया। गैस लीकेज की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गेल गैस के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। पुलिस की सूझबूझ से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
गेल गैस की पाइपलाइन में लीकेज की खबर जैसे ही फूलचंद नगर और आसपास के इलाके में फैली, लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तत्काल गेल गैस के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। कर्मचारियों ने पाइपलाइन का निरीक्षण कर लीकेज को ठीक करने का काम शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया, ताकि गैस लीकेज के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
ये भी पढ़ें: बुझ गया दो घरों का चिराग: टीकमगढ़ में तालाब में उतरे चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गैस लीकेज को लेकर मंडीदीप में तरह तरह की अफवाहें भी फैलने लगी थीं। मंडीदीप थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने और गेल गैस की टीम को बुलाकर पाइपलाइन का सुधार कार्य शुरू कराने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। फिलहाल पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया गया और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
मंडीदीप टीआई रंजीत सराठे ने बताया कि वार्ड नंबर एक फूलचंद नगर में गैस लीकेज की सूचना मिलती थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। गेल का घरेलू गैस कनेक्शन के पाइपलाइन में गड्ढा खोदने के दौरान डैमेज हो गया था। वर्तमान में पुलिस और गेल की सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिलहाल गैस की कनेक्टिविटी बंद कर दी गई है। वहीं टीआई ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



