मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्त के साथ नहाने के लिए गांव के बाहर गए थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। यह पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के ककरवाह मदनी खेड़ा का है।
जानकारी के मुताबिक, माता पिता व परिजन खेद में फसल काटने के लिए गए थे। जब घर पर कोई नहीं था तब ये पड़ोस में रहने वाले 3 दोस्त नहाने के लिए गांव के बाहर स्थित तलैया पर पहुंचे और नहाने लगे, लेकिन नहाते- नहाते दो दोस्त गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। यह देख उनका तीसरा साथी वहां से भागता हुआ गांव पहुंचा और इस बात की जानकारी गांव वालों को दी।
ये भी पढ़ें: नाना-नानी के घर आई 10 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत, सरपंच ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद गांव के लोग तत्काल तलैया पर पहुंचे और पानी मे डूब चुके बच्चों को तलाश करने लगे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चों को जब पानी से बाहर निकाला, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। हालांकि गांव के लोग तत्काल बच्चों को लेकर बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान रितेश अहरिवार और हेमंत अहिरवार के रूप में हुई है, दोनों चचेरे भाई थे। दो घरों के चिराग बुझ जाने के बाद जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है तो वहीं घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



