Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला ने बस में बच्चे को जन्म दिया, जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यह घटना सागवाड़ा से बांसवाड़ा की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में हुई, जब सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

यात्रियों ने दिखाई तत्परता, बस में ही हुआ प्रसव
रास्ते में सड़क खराब होने के कारण महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने तुरंत बस को रुकवाया और वहां मौजूद महिलाओं की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
महिला के पति, जो बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी कमला गरासिया उनके साथ सागवाड़ा से बांसवाड़ा जा रही थी। जैसे ही बस बांसवाड़ा शहर के कस्टम चौराहे के पास पहुंची, कमला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला यात्रियों ने फौरन सहायता प्रदान की और सीमित संसाधनों में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
बस में जन्मा नवजात पूरी तरह स्वस्थ
यात्रियों की सूझबूझ और मदद से कमला ने एक बेटे को जन्म दिया। रोडवेज बस में सफर कर रहे शारीरिक शिक्षक मनीष वसीटा ने जच्चा-बच्चा को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों की जांच के बाद बताया कि मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जनता की सरकार! CM धामी ने लोगों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं, शिकायतों को पारदर्शिता से निस्तारण करने के दिए निर्देश
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम की उड़ानें सात नवंबर तक रद्द की, फ्री रीबुकिंग करा सकेंगे पैसेंजर्स
- हमंत सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक! रांची में दिनदहाड़े मर्डर, राजस्व कर्मचारी को गोलियों से छलनी किया
- पॉवर सेंटर : सेलिब्रिटी पॉलिटिशियन… परफॉर्मेंस ऑडिट… बवाल क्यों?… अड़ियल अफसर… दो मिनट का मौन… – आशीष तिवारी
- अफजाल अंसारी की तबीयत में सुधार, मेदांता के ICU में रहेंगे कुछ दिन; बेटी नूरिया ने की अपील
