Rajasthan News: सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी व बारिश ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में एक बड़ा झूला गिर गया, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि जिस समय झूला गिरा, वह खाली था। मेले में करीब 70% दुकानों के टेंट फट गए, जिससे दुकानों में रखा सामान भीगकर खराब हो गया। प्रशासन ने तुरंत मेले की व्यवस्थाओं को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।

व्यापारियों को हुआ बड़ा नुकसान
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक और मेला प्रभारी खुशीराम मीना ने बताया कि तेज आंधी और बारिश से मेले में व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। झूला गिरने से दो झूलों को क्षति पहुंची, जबकि मेले में लगी 70% दुकानों के टेंट फट गए और सामान भीग गया। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। बारिश के दौरान बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। माना जा रहा है कि व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बेमौसम बारिश से और बढ़ी मुश्किलें
श्री जसवंत प्रदर्शनी में कुल 492 दुकानें आवंटित की गई थीं, जिनमें से 350 अस्थाई दुकानें थीं। ऐसे में दरदरा से आए व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। वहीं, बेमौसम बारिश से शहर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया, जिससे प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
तेज बरसात के दौरान मेले की बिजली सप्लाई कटवा दी गई, ताकि कोई दुर्घटना ना हो। दोपहर 3 से करीब 4 तक 1 घंटे तेज अंधड़ के साथ तेज बरसात होती रही। इससे मेले में पानी भर गया। मेले की दुकानों में रखा सामान भीग गया और पूरा मेला अस्तव्यस्त हो गया। अंधड़ और बरसात की वजह से मेले में हड़कंप के हालात पैदा हो गए। गनीमत ये रही कि दोपहर की वजह से सभी झूले बंद थे, उनमें लोग नहीं बैठे हुए थे। आगरा से आए जावेद ने बताया कि झूला क्षतिग्रस्त होने से उसे भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि बरसात की वजह से मेले के व्यापारियों को लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो
