Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर को केंद्र सरकार से एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। 1243.19 करोड़ रुपये की लागत से 7.6 किलोमीटर लंबा 4-लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी है।

नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर जोधपुर के महामंदिर जंक्शन से शुरू होकर अखलिया चौराहा तक बनेगा। यह प्रोजेक्ट NH-62, NH-25 और NH-125 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोधपुर रिंग रोड से जोड़ेगा, जिससे शहर के अंदर और बाहर दोनों ओर की यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को विकसित राजस्थान के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह एलिवेटेड रोड ना केवल शहर को ट्रैफिक जाम से राहत देगा, बल्कि नागरिकों के समय और ईंधन की भी बचत करेगा।
कॉरिडोर से यात्रा होगी सुगम, यातायात को मिलेगा नया रूट
- कॉरिडोर के अंतर्गत 8 बड़े और 20 छोटे जंक्शनों को पार किया जा सकेगा।
- 13 प्रवेश-निकास रैंप बनेंगे ताकि स्थानीय ट्रैफिक भी बाधित न हो।
- सड़क के दोनों ओर स्लिप-सर्विस रोड्स का निर्माण किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Oscars 2027 में भारत की एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘Gondhal’, 13 नवंबर को 6 भाषाओं में देशभर में होगी रिलीज
- खुद विदेशी कोच, फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट पर स्टीफन फ्लेमिंग की राय जुदा, कहा- ‘टीम का कोच कोई अंग्रेज ही होना चाहिए’
- शिवा वर्मा मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर : श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई ; दो आरोपी अब भी फरार
- बिहार विधान परिषद चुनाव, NDA सभी 8 सीटों पर दर्ज करेगा प्रचंड जीत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा
- गायक जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: कुमारी शैलजा बोलीं- ‘भाजपा में घुट रहा था दम
