Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर जिले का दौरा करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा होगा। इस दौरान वे विश्व प्रसिद्ध देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे और देशनोक में नव-निर्मित आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही, वे बीकानेर से 20 किलोमीटर दूर पलाना में 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और संभावित रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। पलाना में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इस दौरे की जानकारी साझा की है। बीकानेर का यह दौरा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिला भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है और यहां नाल वायुसेना स्टेशन भी स्थित है।
जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने पलाना और देशनोक का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और हेलीपैड तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पलाना में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली और गोगामेडी में दो हाईटेक रेलवे स्टेशन तैयार हो चुके हैं, जबकि लालगढ़ स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जोधपुर मंडल में देशनोक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस योजना के तहत बीकानेर मंडल के 22 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

