भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 27.12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस अवधि में कुल 48 कम मौतें हुई हैं।

narayana

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने जिले के सात प्रमुख चौकों को चिन्हित कर हेलमेट, सीट बेल्ट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

पिछले 5 माह (जनवरी से मई तक) के मौतों के आंकड़े

माहवर्ष 2025वर्ष 2026कमी
जनवरी473512
फरवरी302406
मार्च372908
अप्रैल402218
मई232003

इन आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मई 2026 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कुल 48 कम मौतें दर्ज की गईं।

सुरक्षा चौकों पर विशेष अभियान

यातायात पुलिस और थाना स्टाफ द्वारा जिले के सात प्रमुख चौकों को “सुरक्षा चौक” के रूप में विकसित किया गया है। यहां हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा प्रमुख मार्गों, ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में शाम से देर रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

भारी वाहनों और सड़क सुधार पर भी फोकस

प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में सड़कों की इंजीनियरिंग संबंधी खामियों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

जागरूकता अभियान का भी मिला लाभ

यातायात पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, जनसंपर्क कार्यक्रमों और अन्य माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते अब अधिक संख्या में लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई के आंकड़े (जनवरी से मई)

हेलमेट उल्लंघन पर कार्रवाई

वर्ष 2025 : 5,648
वर्ष 2026 : 35,222

शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई

वर्ष 2025 : 441
वर्ष 2026 : 1,397

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H