Rajasthan News: दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और बुकिंग के लिए भारी भीड़ की समस्या बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर से पुणे के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 25 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक चलेगी, जिसमें कुल चार फेरे होंगे।

रेल विभाग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार ट्रेन के अनुसार ट्रेन संख्या 04807: जोधपुर से शुक्रवार शाम 4:30 बजे रवाना होगी, जयपुर रात 9:20 और कोटा देर रात 1:15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन पुणे रात 11:10 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04808: पुणे से रविवार रात 12:30 बजे चलेगी, कोटा शाम 6:40 और जयपुर रात 11:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन जोधपुर सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज
यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, जयपुर, कोटा, वसई रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकंड क्लास के कोच शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- पन्ना में तेज रफ्तार ट्राला ने 5 गायों को कुचला: दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा CCTV में कैद
- रायपुर में अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में होगा कचरे का सेग्रीगेशन, नए Solid Waste Management Rules लागू
- पशुधन विकास विभाग में 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ बने उप संचालक, डीपीसी की अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेश…
- साइंस सिटी देहरादून की राह आसान, केंद्र देगा 14 करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग
- दो अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई


