रांची। JPSC और JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च सोमवार को काफी हंगामेदार रहा। विधानसभा घेराव की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बनी। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के बाद अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है।
छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए हेल्पलाइन जारी
आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे दूसरे जिलों के छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने देर रात पहल की है। रांची डीसी के मुताबिक, प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ छात्रों की सुविधा और आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर: 9162738438
प्रशासन ने छात्रों से किसी भी तरह की सहायता की जरूरत होने पर इस नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।


