सत्या राजपूत, रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत प्रदेश की सभी 14,186 उचित मूल्य दुकानों में सितंबर और अक्टूबर 2026 के दो माह के लिए खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया गया है। इनमें से 9,356 (66 प्रतिशत) दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण हो चुका है और राशन कार्डधारियों को दोनों माह के चावल का वितरण जारी है। राशन कार्डधारी किसी भी उचित मूल्य की दुकान से दो माह का चावल 30 सितंबर तक प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में दो माह के खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण का कार्य जारी है। 8 सितंबर 2026 तक 2.62 लाख राशन कार्डधारियों द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है। 30 सितंबर 2026 तक दो माह के खाद्यान्न का वितरण पूर्ण करने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा दो माह के खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की नियमित निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H