लुधियाना। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन हुआ है, जिसके कारण अस्पताल लाया गया। स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
जैसे ही संजीव अरोड़ा की तबीयत खराब होने की बात समाने आई राजनीतिक पार्टियों में यह चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया में भी उन्हें चाहने वाले उनके स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए मैसेज कर रहे हैं।

सांस लेने में हुई थी परेशानी
जानकारी मिली है कि बीते कुछ दिनों से मंत्री संजीव अरोड़ा को सांस लेने में परेशानी हुई और सीने में असहजता महसूस हो रहा था, जिसके बाद वह जांच करवाने का निर्णय लिए। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके इलाज में जुटी हुई है और आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है।
- अनुकंपा नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, 2020 से लंबित आवेदन पर 40 दिन में निर्णय लेने के निर्देश
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश


