परवेज खान, शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र यादव पर दादागिरी चलाने और उनके दामाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति अमित यादव पर ग्रामीण विकास कार्यों के नाम पर 15 से 20 प्रतिशत तक कमीशन लेने सहित पक्षपात करने के  गंभीर आरोप लगाए गए है ।

मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत सदस्यों के साथ पहुंचे यशपाल रावत ने कलेक्टर के समक्ष शिकायती आवेदन देकर उक्त आरोप मीडिया के समक्ष लगाए। आवेदक ने आरोप लगाया कि बिना कमीशन दिए क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं होने दिया जा रहा है। जब हम इनकी शिकायत करते है तो अधिकारी इनका नाम देखकर हमारी शिकायत कचरे में फेंक देते है।

यशपाल रावत के अनुसार विधायक द्वारा दादागिरी की जा रही है, जबकि उनके दामाद द्वारा काम के एवज में कमीशन वसूला जा रहा है।इधर, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक विधायक महेंद्र यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष पति अमित यादव का पक्ष सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m