कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। क्या आप सोच सकते हैं कि पिज्जा खाने गए, लेकिन लहूलुहान होकर लौटना पड़ा। जी हां… ग्वालियर में एक चुटकी पिज्जा मसाले ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि जन्मदिन की खुशियां देखते ही देखते मारपीट में बदल गईं। आरोप है कि मासूम बच्चे से मसाला नीचे गिरा तो दुकान संचालक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विरोध किया तो परिवार के सदस्य पर लात-घूंसों की बरसात कर दी गई। अब पीड़ित भाई-बहन एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नोटिस से भड़कीं निधि चतुर्वेदी, संगठन प्रभारी से बोलीं- “अपनी हैसियत बताओ, वरना कोर्ट में मिलेंगे”

दरअसल मामला मुरार थाना क्षेत्र का है जहां सुरभि नाम की महिला अपने भाई रोहित के साथ भल्ला वाले की पिज्जा दुकान पर पहुंची थीं। घर में रोहित की बेटी का जन्मदिन था, इसलिए पिज्जा लेने आए थे। इसी दौरान सुरभि के मासूम बेटे से पिज्जा मसाला काउंटर से नीचे फैल गया। आरोप है कि इतनी सी बात पर दुकान संचालक और उसके कर्मचारियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने परिवार के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार: किसान को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा, 2 फरार

पीड़ित भाई बहन का कहना है कि माहौल शांत करने के लिए माफी मांगनी चाही, लेकिन बात बनने की बजाय बिगड़ गई। दुकान संचालक और कर्मचारियों ने रोहित को घेर लिया और उसके साथ जमकर लात घूंसे से मारपीट कर दी, जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कपड़े तक खून से सन गए। मारपीट के बाद भाई-बहन मुरार थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

यह भी पढ़ें: Bhopal Double Murder Case : पुलिस ने कातिल भाइयों को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी बनी दंपत्ति की मौत की वजह

ऐसे में वह एसपी ऑफिस पहुंचे और लिखित शिकायत देकर ASP जयराज कुबेर से कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दुकान संचालक और उसके साथी ने मिलकर हमला किया और स्थानीय स्तर पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई और आगे की कार्रवाई तय होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m