पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान विरोधी आंदोलन अब स्थानीय सीमाओं से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता दिख रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आजादी के समर्थन में लगाए जा रहे प्रदर्शनकारियों के नारे की गूंज लंदन तक पहुंच गया. लंदन की सड़कों पर हजारों कश्मीरियों ने PoK की आजादी के नारे बुलंद किए.
पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर हो, बलुचिस्तान हो या फिर खैबर पख्तूनख्वा, हर जगह आसिफ मुनीर की सेना लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है, उनपर जुल्म ढाह रही है.
प्रदर्शनकारियों ने आजादी के समर्थन में मार्च के दौरान आजादी के समर्थन में नारे लगाए और ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के प्रमुख शौकत नवाज मीर और अन्य राजनीतिक नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की. JAAC ने पाकिस्तानी सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके दमन के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं.
लंदन में हजारों कश्मीरियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन तक विरोध मार्च निकाला. हजारों लोगों ने ‘लंदन कश्मीर मिलियन मार्च’ में हिस्सा लिया, उन्होंने पार्लियामेंट स्क्वायर से पाकिस्तानी हाई कमीशन तक मार्च किया. जबकि पीओजेके में भारत से मदद और एलओसी खोलने की मांग उठी. आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि 9 जुलाई के बाद स्थिति पूरी तरह बदलने वाली है.
जम्मू-कश्मीर नेशनल इंडिपेंडेंस अलायंस (JKNIA) के चेयरमैन महमूद कश्मीरी ने कहा कि आज हजारों लोग पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर जमा हुए हैं और दुनिया भर में कश्मीरी पाकिस्तानी फोर्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.
आपको जानकारी के लिए बता दे कि PoK में सरकार विरोधी जनआंदोलन को दबाने के लिए इस्लामाबाद पर अमानवीय कदम उठाने के आरोप लग रहे हैं. वहीं, चेयरमैन महमूद कश्मीरी ने कहा कि हम पाकिस्तान के सामने घुटने नहीं टेकेंगे और इस ज़ुल्म और अत्याचार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

