सूरत। व्हाट्सएप पर एक अनजान मैसेज और साथ में RTO चालान या बैंक ऐप के नाम से आई एक APK फाइल… बस एक क्लिक करते ही आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल साइबर ठगों के हाथों में चला जाता है। सूरत पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक ऐसे ही विशाल और संगठित साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने 336 फर्जी APK फाइलों का इस्तेमाल कर देशभर के 31 हजार रूपए से अधिक मोबाइल डिवाइस तक अपनी पहुंच बनाई और लगभग 1.25 लाख रूपएडेबिट ट्रांजेक्शन के जरिए 125.39 करोड़ रूपए की ठगी को अंजाम दिया।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सूरत के एक पीड़ित के पास व्हाट्सएप पर एक फर्जी बैंकिंग APK फाइल भेजी गई। फाइल इंस्टॉल होते ही ठगों ने पीड़ित के फोन का एक्सेस हासिल कर खाते से 5 लाख रूपए उड़ा दिए। 1930 साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद जब सूरत पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की, तो ठगी की एक बेहद खतरनाक और विशाल परतें खुलती चली गईं।

कानपुर से जामताड़ा और 2500 किमी पीछा कर पटना में गिरफ्तारी

तकनीकी जांच के आधार पर सूरत पुलिस सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंची, जहां से 18 साल के APK डेवलपर रोहित को गिरफ्तार किया गया। रोहित साइबर अपराधियों की मांग के मुताबिक अलग-अलग बैंकों, RTO चालान और सरकारी योजनाओं के मिलते-जुलते लोगो (Logo) के साथ फर्जी APK ऐप्स तैयार करता था।

रोहित से मिले डिजिटल सुरागों के जरिए पुलिस जामताड़ा के उस बड़े नेटवर्क तक पहुंची जो इन फाइलों का इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहा था। पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड जहुरुल अंसारी उर्फ ‘चांद’ का पीछा करते हुए जामताड़ा से देवघर और फिर पटना तक करीब 2,500 किलोमीटर लंबा ऑपरेशन चलाया। आखिरकार पटना के एक होटल से चार आरोपियों—जहुरुल अंसारी (35), राजन कुमार (19), आदित्यराज (19) और समीर (28) को धर दबोचा।

ठगी का बड़ा आंकड़ा और कार्यप्रणाली

प्रभावित फोन: 336 APK फाइलों के जरिए 31,174 मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया।

पूर्ण हैक: 5,613 मोबाइल फोन का SMS, कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट्स और गैलरी पूरी तरह हैक कर ली गई।

कुल फ्रॉड: 1,06,643 ट्रांजैक्शन के जरिए 125.39 करोड़ रूपए लूटे गए।

RTO चालान फ्रॉड: सबसे ज्यादा 59 APK फाइलों का इस्तेमाल RTO चालान के नाम पर हुआ, जिससे अकेले ₹42.31 करोड़ रूपए ऐंठे गए।

पुलिस की सख्त चेतावनी

सूरत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि WhatsApp या SMS पर आए किसी भी अनजान .apk लिंक या फाइल को गलती से भी डाउनलोड न करें। बैंकिंग या सरकारी सेवाओं के लिए केवल Google Play Store या Apple App Store से ही आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें