Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए. इनमें से पहले आरक्षक के रिक्त 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के अलावा ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने की सहमति प्रदान की गई.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चारों नगर निगमों और चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। योजना के तहत नवंबर 2026 से बिलासपुर और भिलाई में 20-20 ई-बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
आरंग। रायपुर ग्रामीण पुलिस की थाना आरंग टीम ने ग्राम बिरबिरा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को 48 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है. अपनी मां की मृत्यु का कारण जादू-टोना मानकर रंजिश पालने वाले पड़ोसी युवक ने ही बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी और हंसिया से हत्या कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला-ए-कत्ल और लूटे गए सोने-चांदी के शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए हैं.
तखतपुर। क्षेत्र में मारपीट की घटना के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से आहत युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने कटरा जंगल में जुआ के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 500 रुपये नगद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG Constable Suicide : कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
हाथियों का आतंक जारी: कोरबा में फसल किया बर्बाद, जशपुर में तोड़ी हॉस्टल की दीवार, लोगों में दहशत…
भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
Raipur Murder News : राजधानी में बदमाश बेखौफ, सड़क पर कटर मारकर युवक को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ की शराब में नहीं आ रहा मजा! रायपुर में झारखंड तो बस्तर में मध्यप्रदेश की बरामद की गई शराब…
एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

