Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी में बदल गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि-विधान से भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, किसानों की समृद्धि और सभी परिवारों की सुख-खुशहाली की कामना की. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के पदाधिकारी, किसान और बड़ी संख्या में नागरिक इस उत्सव के साक्षी बने.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। रामगोपाल अग्रवाल पहले सेंट्रल जेल रायपुर में बंद थे, उन्हें 11 अगस्त 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जगदलपुर। झीरम कांड मामले की सुनवाई NIA की विशेष अदालत में बुधवार को आखिरकार पूरी हो गई। अंतिम बहस तीन दिनों तक चली। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के समक्ष अपनी अंतिम दलील रखी, जबकि मंगलवार को बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने अंतिम जिरह की। वहीं बुधवार को NIA की विशेष अदालत ने एक बार फिर बचाव पक्ष को सुना, जिसके बाद अभियोजन पक्ष के तरफ से रिपीटल दलीलें प्रस्तुत की गई। अंतिम सुनवाई के बाद NIA की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 31 अगस्त को फैसला सुनाने की तारीख घोषित की।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय श्रवण की हिरासत में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ सरकार को मृतक के परिवार को ₹25 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद वह छत पर बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड ने उसे CPR दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। पूरा मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे CM साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी

शराब घोटाला मामला: ED का बड़ा दावा, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल के निर्देश पर सिंडिकेट के जरिए राजीव भवन में पहुंचती थी नगदी, 3000 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

झीरम कांड : NIA की विशेष अदालत में अंतिम सुनवाई पूरी, जानिए कब आएगा फैसला

हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 25 लाख का मुआवजा…

गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, दोनों की होने वाली थी शादी, शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

शराब घोटाला मामले में EOW/ACB की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल दो वाहन जब्त

जंगल में पेड़ पर फंदे से मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव

लास्ट राइड… महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, मुबंई से जा रही थी बस्तर

CG Accident News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी

मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व की धूम : कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश की झलक बनी आकर्षण, राउत नाचा की धुन पर थिरके मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सांसदों संग केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मनाया हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर याद किया बचपन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

IPS रतनलाल डांगी मामला : हाईकोर्ट ने पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के सचिव से मांगा जवाब, इस माह अंतिम सप्ताह होगी अगली सुनवाई

बच्चे की कस्टडी पर विवाद, डॉक्टर ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कहा- सर्च वारंट के बगैर ली घर की तलाशी, बनाया वीडियो…

ट्रिपल मर्डर केस : एक साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

CG News : तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को उम्रकैद की सजा

CG News: डबरी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया

जतमई-घटारानी, राजिमधाम में नागपुर चोर गैंग सक्रिय, पकड़ी गई 7 महिलाएं, कार में घूमकर करती थीं रेकी…

बड़ी सौगात : रायपुर-भोपाल के बीच बनेगा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, सांसद संतोष पांडेय ने केंद्र सरकार की पहल का किया स्वागत

सर्व शिक्षक संघ ने DEO को सौंपा मांग पत्र, जनगणना ड्यूटी के अवकाश इंद्राज से लेकर पदोन्नति तक उठाए लंबित मुद्दे

Chhattisgarh : भगवान शिव और राम पर अभद्र टिप्पणी, इंस्टाग्राम यूजर पर FIR दर्ज

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

किरण सिंह देव से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे बीएल संतोष, सांसद लक्ष्मी वर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जाना कुशलक्षेम

NEET-UG की OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज

स्कूल भवन की मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीण बोले – 80 हजार खर्च के बाद भी समस्या जस की तस, SDM ने कहा – जांच कराएंगे

बस्तर में तिरंगा यात्रा का आगाज : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप ने फूंका विकास का बिगुल

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H