Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी गई है। अब स्कूली बच्चों को 6 नवंबर से 11 नवंबर तक कुल छह दिनों की छुट्टी मिलेगी।

कवर्धा। जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव नंदनी कुमान में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। ग्रामीण किसी अज्ञात बीमारी की आशंका जता रहे हैं। लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें गांव में पहुंचकर बच्चों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही हैं।
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधीन मोहले, निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल, पिता तिजऊ राम तथा गंगा राम, निवासी रेहुंटा शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विधायक के समर्थक और भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचने लगे।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से लूट की वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के मोतीनगर में कचना खेल मैदान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सूरजपुर। सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को रात में उप स्वास्थ्य केंद्र गणेशपुर लेकर आए, पर वहां कोई डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने का आरोप परिजनों ने लगाया। स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा होने के कारण महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। हालात ऐसे बने कि अस्पताल के गेट के सामने ही महिला का प्रसव हो गया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। वहीं जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
CG में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, विधायक मोहले के भाई समेत तीन लोगों की मौत
बड़ी लापरवाही: PHC में लटका था ताला, गेट के सामने हुआ प्रसव, नवजात की मौत, डॉक्टर और एएनएम निलंबित
CG IAS Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी
दर्दनाक हादसा: खेत में जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, चपेट में आकर गई युवक की जान, मचा हड़कंप
कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान
क्या बिक जाएगा भिलाई स्टील प्लांट ? बघेल और बैज के बयान पर सियासी घमासान
CG News : राव हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ FIR, फायर सेफ्टी ऑडिट में खुला फर्जीवाड़े का खेल
गरबा नाइट में बवाल : बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी, मारपीट का वीडियो वायरल
तेंदुए का आतंक: घर में घुसकर तीन लोगों पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
CG Promotion News: माधुरी धीरही, संजय ध्रुव समेत 12 DSP बनाए गए ASP, देखें पूरी लिस्ट
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

