Today’s Top News: मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बीच मानपुर विकासखंड के औंधी गांव में पानी से भरे डबरी नुमा गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी में डूब रहे 6 वर्षीय छोटे भाई को बचाने के लिए उसकी 12 वर्षीय बहन ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भाई को बचा नहीं सकी और खुद भी डूब गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बांकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
जांजगीर-चांपा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट इंजन ऑयल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांजगीर और चांपा क्षेत्र में तीन ऑटोमोबाइल दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का नकली इंजन ऑयल जब्त किया है।
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। BJP प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अरुण साहू ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और इसके जरिए भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया।
बलौदाबाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
दर्दनाक हादसा: छोटे भाई को डूबता देख बचाने डबरी में उतरी बहन, दोनों की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: झुका मिला तिरंगा, रेलवे अधिकारियों की संवेदनशीलता पर उठे सवाल…
युवती ने किया सुसाइड: फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में हुई तब्दील, मुडमार बांध घूमने गए व्यापारी की डूबने से हुई मौत…
रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर भीषण एक्सिडेंट, KTM बाइक सवार युवक की मौत, हैदराबाद में रहता है परिवार
कैलाश गुफा में दर्शन करने पहुचेंगे हजारों कांवड़िए, 16 हाथियों ने डाला है डेरा, वन विभाग अलर्ट
शिकार करने से पहले पकड़ाया शिकारी, जाल के साथ गुलेल, मिट्टी की गोलियां, टंगिया-गैंती किया बरामद…
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


