Today’s Top News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और बेटी की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के छापरगांव में खेत स्थित एक बोरवेल के पास घर में एक महिला और उसकी 10 माह की बेटी पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के 172 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व प्रबंध संचालक (एमडी) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
कटघोरा। क्षेत्र के चर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी विष्णु राठिया ने महिला बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि इस मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ के बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। भूमि विवाद में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर शवों और घर में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग रूबी की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG News : आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाइयों का अस्पताल में इलाज जारी
राज ज्वेलर्स लूटकांड : मास्टरमाइंड कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार, महिला बनकर वारदात को दिया था अंजाम
दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.92 लाख कैश बरामद
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आपराधिक मामले के साथ विभागीय जांच पर लगाई रोक, सब इंस्पेक्टर को मिली राहत
विक्रम-1 की सफलता पर CM साय ने दी बधाई: कहा- देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि
NEET UG में असफलता के बाद छात्रा ने दी जान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
निरीक्षक-अधिवक्ता के खिलाफ FIR: सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप
CG Crime : म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, बैंक कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
हाथी का आतंक: ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप
CG News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 लोग घायल
किसान की मौत: खेत में काम करते वक्त बिच्छू ने मारा डंक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
CAG की रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ की पंचायत व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और विकास पर उठाए गंभीर सवाल
जमीन के नीचे दबा था हथियारों का जखीरा, नक्सल डंप से 8 बंदूक और 78 मेमोरी कार्ड समेत कई सामान बरामद
NEET-2026 : जिद, जज्बा और जूनून… बस्तर के होनहारों की मेहनत लाई रंग, 32 छात्रों ने कट ऑफ किया क्लियर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

