Today’s Top News: रायपुर। कभी जिस कोर्स के लिए हजारों-लाखों आवेदन आते थे, आज उसी कोर्स की सीटें खाली पड़ी हैं. छत्तीसगढ़ में फार्मेसी शिक्षा का हाल देखकर शिक्षा जगत में चिंता बढ़ गई है. बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्म) में कुल 4000 सीटें हैं, जिनमें से 2200 सीटें खाली हैं. डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्म) में कुल 8000 सीटें हैं, जिनमें से करीब 3800 सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं. खाली सीटों को देखते हुए संस्थागत चरण (इंस्टीट्यूशनल राउंड) को मंजूरी दी गई है. प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है.

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के मामले में शामिल है, जबकि दूसरे पर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न 11 थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे जैसे बहुमूल्य पत्थर चोरी करने के मामले में धमतरी पुलिस ने 64 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि भाटापारा निवासी विनोद अग्रवाल इन पत्थरों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसके कब्जे से 146 नग पत्थर बरामद किए गए हैं, जिनका शुद्ध वजन 13.49 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपये आंकी है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड निरस्तीकरण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का मामला सामने रखते हुए आरोप लगाया कि जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया, जिसके बाद उनका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त हो गया। अकबर ने इस मामले में दस्तावेजी और वीडियो साक्ष्यों का हवाला देते हुए महिला का राशन कार्ड तत्काल बहाल करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
गरियाबंद। राजधानी रायपुर के बाल गोपाल अस्पताल से लापता हुए गरियाबंद जिले का पीतम करीब 10 दिन बाद घायल हालत में घर लौट आया है। उसने अपहरण, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर FIR दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ में फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 30 अक्टूबर तक प्रवेश का मौका
8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, 10.15 लाख का माल बरामद
SSR-2027 का शेड्यूल जारी: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, इस तारीख तक दावा-आपत्ति का रहेगा मौका
बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
75 पेटी अवैध शराब जब्त: दशहरा मेले में बेचने की थी तैयारी, पुलिस की छापेमारी में पकड़ाया एक आरोपी
CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
CG News : नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
Vote Chori : वोट चोरी मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के खिलाफ BJP चलाएगी अभियान, इस दिन से होगा शुरू
निजी मेडिकल कॉलेजों पर अधिक फीस वसूली का आरोप, पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग
CG News : केके रेललाइन पर भूस्खलन से ब्रेक, 35 दिन में 411 करोड़ के माल परिवहन पर असर!
CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
डामर फैक्ट्री में लगी आग: मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
SECL कॉलोनी में बड़ी चोरी, रिटायर्ड कर्मचारी के सूने क्वार्टर से लाखों के जेवर पार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

