Today’s Top News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन दिन पहले एक ही दिन तीन युवकों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना के बाद अब जिले में दो और लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी है। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन दोनों घटनाओं से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे आत्महत्या के मामलों ने समाज और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

narayana

बिलासपुर। शासन की ओर से जवाब आने के बाद प्रदेश के स्कूलों में मंत्रोच्चार कराए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका को हाईकोर्ट ने इस छूट के साथ खारिज किया कि किसी को भी मंत्रोच्चार के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यदि बाध्य किया जाता है तो याचिकाकर्ता साक्ष्य के साथ फिर से याचिका पेश करने के लिए स्वतंत्र होगा।

धमतरी। महज 48 घंटे के भीतर धमतरी पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के आरोप में मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला कुरूद के बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने देशभर के 300 से अधिक फाइव स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंगसन जॉन (69 वर्ष) निवासी तूतीकोरिन (तमिलनाडु) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मेट्रो शहरों सहित देश के 10 से अधिक राज्यों में अपराध पंजीबद्ध है और करीब 15 वर्ष विभिन्न जेलों, जिनमें तिहाड़ जेल भी शामिल है, में बंद रह चुका है।

रायपुर। अल नीनो के असर से मानसून के कमजोर होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों के साथ सरकार है. मौसम विभाग ने पहले से ही बता दिया है कि मानसून कमजोर रहेगा. हम भी किसानों को लगातार अवगत करा रहे हैं कि मानसून के हिसाब से खेती-किसानी की योजना बनाएं.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला: तीन दिन में 5 मौतें, अब दो लोगों ने जहर खाकर दी जान

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए किसी को नहीं किया जाएगा बाध्य, याचिका खारिज

48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : आत्महत्या नहीं, मां और भाई ने की थी युवक की हत्या, जानिए वारदात की वजह…

कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को बड़ा दिलासा, कहा- साथ खड़ी है सरकार, लेकिन बारिश के हिसाब से करें खेती का प्लान…

शातिर ठग गिरफ्तार : 5 स्टार होटल में ठहरता, ऐश करता और बिना बिल चुकाए हो जाता था फरार, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है चूना

हत्या मामले की जांच में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए मजबूर नहीं कर सकती पुलिस, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहायक ग्रेड 2, PF की राशि जारी करने के एवज में की थी पैसों की मांग

नकटी गांव बेदखली विवाद : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा – रात के अंधेरे में तोड़फोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं

स्कूल बना मयखाना! शराब की टूटी बोतल से लहूलुहान हुआ बच्चा, नाराज ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

पार्किंग को लेकर बवाल: युवक ने बुजुर्ग गार्ड को घसीट-घसीटकर पीटा, घटना का CCTV वायरल

स्कूलों में मंत्रोच्चार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, सीएम साय ने कहा – हाईकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

CG News : कूलर में करंट से 10 माह के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

CG Breaking : बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

गृह ग्राम में सीसी रोड नहीं बनने से नाराज भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ किया हाइवे जाम, समर्थन में आए कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर कसा तंज…

आशियाने पर गिरी आकाशीय बिजली, हजारों किमी का सफर तय कर पहुंचे 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत…

Raipur News : सड़क हादसे में लापरवाही, डायल-112 का आरक्षक निलंबित

CM साय के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर समेत कई वाहन जब्त, लाखों का ठोका जुर्माना

भीषण सड़क हादसा: कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शराब दुकान के दो कर्मचारियों की मौत

21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा निपटारा, जानें कैसे करें आवेदन