Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की गई, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी अवसर पर ताड़ोकी – रावघाट तथा अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण किया गया और रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जादू-टोना के शक में हत्या का मामला सामने आया है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बरछेपाल में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रमीणों ने क्रशर और ट्रैक्टर में आगजनी कर दी. मामले में ग्रामीणों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पुलिस-प्रशासन को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने एक पक्षीय कार्रवाई को गलत बताया.

कोरबा। जिले में विजयादशमी के दिन हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर हुआ है. दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति

जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur Accident : अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़की मंत्री राजवाड़े, फर्जी केस बनाकर ग्रामीणों को फंसाने का लगाया आरोप, दिया सख्त निर्देश

मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत

गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 14 लाख के मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

भाजपा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

रावघाट पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा, रायपुर-कुरूद ट्रेन भी शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, ₹133 करोड़ की लोको मेंटेनेंस फैसिलिटी का किया गया शिलान्यास

WPL 2027 Auctions : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में बनाई जगह

CG News : गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 3 बच्चों की हालत गंभीर

Chhattisgarh : पुलिस स्टेशन में युवक ने की सुसाइड की कोशिश, इस वजह से था परेशान

प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL

CG News : छठ घाट में डूबने से 14 साल के बच्चे की मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 26 क्विंटल धान जब्त, यूपी से आ रहा 150 बोरी धान भी पकड़ाया

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन: जवानों ने हवाई फायर कर निभाई गई परंपरा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने दी शुभकामनाएं

Khappar Yatra 2026 : आधी रात हाथ में तलवार लेकर खप्पर रूप में निकली देवी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H