Today’s Top News: रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य की तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।
रायपुर। कोल लेवी घोटाले के बाद अब आबकारी घोटाला मामले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार किया है। कोल लेवी घोटाले में पहले से गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल की 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी की है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतला दहन के दौरान हुए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नामजद नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसी घटनाएं हुईं।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG Crime : दिनदहाड़े चावल कारोबारी की गला रेतकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, फॉरेस्ट रेंजर की मौत, आठ लोगों की हालत गंभीर
53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
Chhattisgarh : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
CG News : दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार
15 घंटे के अभियान के बाद आखिरकार पुलिस को आगर नदी में मिला 8 वर्षीय कमलेश का शव…
लूट का खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी और मोबाइल बरामद
सामान्य झगड़े और असहमति मानसिक क्रूरता नहीं… तलाक मामले में हाईकोर्ट ने पति की अपील की खारिज
स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
Raipur Breaking News : राजधानी में मर्डर! थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


