Today’s Top News: रायपुर। प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को दंतेवाड़ा जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश की पुष्टि की है। इसके साथ ही अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।
धमतरी। जिले के आदिवासी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सोमवार को फूट पड़ा। लगभग 52 गांवों के आदिवासी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया और कलेक्ट्रेट घेराव के लिए बड़ी संख्या में धमतरी पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छात्रों से मंत्रजाप करवाने की अनिवार्यता को लेकर विरोध जारी है. इस फैसले को लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुस्लिम विकास मंच के अध्यक्ष असद सिद्दीकी की अगुवाई में समाज ने विरोध जताते हुए आज मौन रैली निकाली. इस दौरान लोग हाथों में ‘तुगलकी फरमान वापस लो’ जैसी लिखी तख्तियां पकडे़ नजर आए. कलेक्टर कार्यालयल पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल के नाम से सौंपा, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई.
रायपुर। अल्दा-देवरी के किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा, फर्जी NOC और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नेवरा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और राजस्व अधिकारी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। अल्दा-देवरी-घुलघुल क्षेत्र में किसानों की जमीन पर फर्जी NOC बनाकर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण हुआ है। शिकायत के बाद भी पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।
रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पिछले 12 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। खमतराई थाना और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में सामने आए इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। शुरुआती जांच में सभी मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ आगाज, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का फूटा आक्रोश, पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले सैकड़ों ग्रामीण
ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे भूपेश बघेल : किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप, प्रदर्शनकारियों ने कहा- अपराधियों काे संरक्षण दे रहे अफसर
स्कूलों में मंत्रजाप का विरोध: ‘तुगलकी फरमान वापस लो’ की तख्तियां लेकर मुस्लिम समाज ने निकाली मौन रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रायपुर कमिश्नरेट में 12 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 युवकों के शव, शहर में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG News: सर्पदंश की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
सीईओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा : जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन, कमीशनखोरी के लगाए आरोप
CG Accident News : अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, इस जिले में आए हिट एंड रन के दो मामले, 5 गंभीर रूप से घायल
रिहायशी इलाके में पहुंचा घायल तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, ट्रेंकुलाइज कर किया गया रेस्क्यू, देखें VIDEO
स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! : महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते शिक्षक का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
मैदान अलॉट करने महापौर के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगी बाजार संचालक से भारी रकम, ऑडियो के वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची महापौर…
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों को बड़ी सफलता
आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपा की बड़ी तैयारी, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन, राजधानी में लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान
जिला पंचायत दफ्तर में निकला कोबरा: अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, RCRS टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: अन्ना रेड्डी सट्टा ऐप चलाने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद
पांच दिनों से लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गर्भवती महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन: डीडी अस्पताल संचालक और एम्बुलेंस कर्मियों पर FIR, हॉस्पिटल सील करने की तैयारी
चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार
नकली शराब मामला : फरार मुख्य आरोपी विनय ठाकुर पर SSP ने घोषित किया 10000 रुपये का इनाम, संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू
भैंसों से भरी पिकअप से हुआ विवाद ने लिया नया मोड़: डेयरी संचालक की शिकायत पर FIR, अब ग्रामीणों और गौसेवकों ने खोला मोर्चा
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन: एक दशक बाद लौटी ‘बाघों की दहाड़’ की उम्मीद
पहली बारिश ने खोली निगम की पोल: राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कागजों में ही सिमट कर रह गई तैयारी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

