Today’s Top News: रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेगी और तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ का धमतरी भी भट्ठी की तरह तप रहा है। हालात ये हैं कि पारा 44 से 45 डिग्री पहुंच चुका है। आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी का आलम ऐसा है कि लोग तपती रेत पर पापड़ सिक रहे हैं तो सीमेंट के फर्श पर अंडे की भुर्जी बना रहे हैं। लोग इस कुदरत के रौद्र रूप को देखकर हैरान हैं।
नई दिल्ली/रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs) की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को विशेष शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर। रायपुर के बिरगांव क्षेत्र अंतर्गत कन्हेरा गांव में बिजली सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर आज बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा की जा रही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई।
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से रायपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पंजाब से रायपुर तक फैला हुआ था और संगठित तरीके से नशे की सप्लाई की जा रही थी। यह कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के प्रकरणों के तहत की गई है।
अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी और पारागांव के बीच महानदी किनारे चल रहे तटबंध निर्माण कार्य में एक 16 वर्षीय मजदूर किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान हर्ष साहू के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसेंगा का निवासी था।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग : अगले 48 घंटों में 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, धमतरी में रेत पर सिके पापड़, फर्श पर बनी अंडे की भुर्जी…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में होगी स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती, सरकार को जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने के दिए निर्देश
भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद : रायपुर के कन्हेरा गांव में बिजली सब स्टेशन का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी
अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ : एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से माल लाकर रायपुर में करते थे सप्लाई
भीषण गर्मी में बिना सुरक्षा काम कर रहे नाबालिग मजदूर की मौत, ठेकेदार और एजेंसी पर लापरवाही का आरोप, करोड़ों के निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

CG Weather Update : भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं, बस्तर में इस दिन से बारिश के संकेत
बड़ी खबर: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, कुलपति की दो टूक- जांच का सवाल नहीं…
IKSV का बदला नाम, अब “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” के नाम से होगी नई पहचान
AJAB-GAJAB : दो पत्नियों को साथ रखने की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया हंगामा, देखें VIDEO…
CG News : गांव तक नहीं पहुंचती गाड़ी, पेंशन के लिए सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू, 9 किमी पैदल चले, Video Viral
सिंहदेव और बैज की लड़ाई पर मंत्री खुशवंत साहेब का तंज, कहा- इनके पास न विचारधारा, न कोई सोच, केवल जेब भरने के लिए आना चाहते हैं सरकार में…
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी MMA केज फाइट, देश-विदेश के 120 फाइटर्स रायपुर में दिखाएंगे दमखम
तंत्र-मंत्र से पैसे डबल करने का झांसा देकर 2 लाख की धोखाधड़ी, ‘दिया बुझने तक पीछे मत देखना’ कहकर पैसे लेकर फरार हुए ठग, तलाश में जुटी पुलिस
कार के अंदर चल रहा था IPL का ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, नगद समेत 5.40 लाख का सामान जब्त
करही गोलीकांड का खुलासा : पैसों का लेन-देन और पुरानी रंजिश में वारदात, हथियार के साथ 3 शूटर गिरफ्तार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित: 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन
धर्मांतरण के खिलाफ दिल्ली कूच: बस्तर से 1200 आदिवासी डी-लिस्टिंग की मांग लेकर रवाना, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

