Today’s Top News: रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में उन्हें कमर और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के माधोपली क्षेत्र में उफनते लात नाला में बही कार को चौथे दिन बरामद कर लिया गया। हादसे में लापता ग्राम घोटला बड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव भी कार के साथ मिले हैं। बुधवार को लगातार चार दिनों तक चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद यह सफलता मिली। NDRF, SDRF, DDRF, पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और पंजाब से आई गोताखोर टीम के संयुक्त प्रयासों से यह कठिन अभियान पूरा हो सका।

बिलासपुर। हाई सिक्योरिटी से लैस बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र के निवासी राहुल कंवर उर्फ विकेश ने जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर जान दे दी।

जांजगीर-चांपा। साइबर थाना जांजगीर पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने ही साथी आरक्षक का मोबाइल फोन चोरी कर उसमें मौजूद आधार नंबर का इस्तेमाल करते हुए यूपीआई आईडी बनाने और बैंक खाते से करीब 4.87 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और चोरी की रकम को भी ऑनलाइन गेम में खर्च कर दिया।

रायपुर। खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का रायपुर कमिश्नरेट ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य पहले असली सोने का छोटा सैंपल दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे, फिर पीतल के हार को सोना बताकर बेच देते थे। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शंभू राय समेत दो महिला आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में देशभर के कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका जताई गई है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार

लात नाला में बही कार चौथे दिन बरामद: एक-दूसरे का हाथ थामे मिला दंपती का शव, पंजाब के गोताखोर के साथ NDRF-SDRF ने चलाया ऑपरेशन

CG News : सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

ऑनलाइन गेम के शौकीन आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का चुराया मोबाइल, खाते से उड़ाए 4.87 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार

फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

12 लाख की लूट का खुलासा : अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के 4 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं 100 से अधिक मामले

छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, CM साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट   

गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त

“नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Sanjay Dutt का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने SDM ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला

CG News : मां शिवा प्लांट में हादसा, पांच श्रमिक झुलसे, दो रायपुर रेफर

बारिश बनी आफत : स्कूलों में पानी भरने से छुट्‌टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश

झारखंड में सक्रिय 8 माओवादी कैडरों ने बीजापुर में किया सरेंडर, 49 लाख रुपए घोषित था इनाम

भारी बारिश के बीच मछली पकड़ने गया युवक एनिकट में बहा, इलाके में मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नकटी में गरीबों के आशियाने उजड़े, फिर भी आया बिजली बिल, कांग्रेस ने कहा – यह अमानवीय और असंवेदनशील रवैया

मोमोज के ठेले से करोड़ों की दौलत तक… फॉरेक्स ट्रेडिंग या करोड़ों की कथित ठगी? लॉन्ग एशिया नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू

गांजा तस्करी के मामले में NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

Chhattisgarh : तेंदुए की मौजूदगी की खबर से दहशत में थे ग्रामीण, वन विभाग की जांच में AI जनरेटेड निकला वीडियो

ग्रामीणों की मदद बनी मुसीबत : कोविड में इंसानियत दिखाकर गांव में दी थी शरण, अब कांजी हाउस छोड़ने को तैयार नहीं महिला

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक से पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का तीखा कटाक्ष, बोले- पार्टी की प्रासंगिकता हुई खत्म, छत्तीसगढ़ में नहीं बचा कोई भविष्य

16 लाख स्वीकृत लेकिन नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण, नाराज ग्रामीणों ने धान रोपकर जताया विरोध

लोग मना करते रहे, लेकिन नहीं माना… नाले के तेज बहाव में बहा अधेड़, 5 किमी दूर मिला शव, देखें हादसे का LIVE VIDEO

पुरानी रंजिश का खूनी खेल: आरोपियों ने युवक को घेरकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, इलाके में फैली सनसनी

सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम होने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का पंचायत सचिव भर्ती मामले में बड़ा फैसला

माओवादियों के प्रेशर IED में हुआ विस्फोट: अलग-अलग घटनाओं में पर्यटक दल का एक सदस्य सहित दो नाबालिग घायल

Chhattisgarh : कांकेर के बाद इस जिले में मलेरिया की दस्तक, 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लड़की को बाइक की टंकी में बैठाकर बनाई रील : खुद को समझ रहा था इंस्टाग्राम का हीरो, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी!

CG Promotion : 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

Raipur Fire News: राजधानी के हार्डवेयर शॉप में देर रात आग का तांडव! ऑक्टोपस बार समेत 3 दुकानें जलकर खाक, लोगों ने कूदकर बचाई जान

जंतर-मंतर की महिला प्रदर्शनकारियों पर कथित आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, कंगना रनौत और टी.जी. मोहनदास के विरुद्ध महिला आयोग में की शिकायत, रायपुर में फूंका पुतला

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H