Today’s Top News: दुर्ग। जिले के रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। संस्कृत की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा। हादसे में 10वीं के तीन बच्चे घायल हो गए। छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।

रायपुर। उपभोक्ताओं से मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बड़ा फैसला सामने आया है। अब अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के सभी मॉल्स में पार्किंग की सुविधा निशुल्क रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर ने अंबुजा सिटी सेंटर मॉल प्रबंधन की अपील खारिज करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के 22 अप्रैल 2026 के आदेश को बरकरार रखा है। बता दें कि जिला आयोग ने मॉल आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली को अनुचित मानते हुए निशुल्क पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
रायपुर। नक्सलियों की डंप राशि के गबन के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है। अगर गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से लगभग 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंट्री हो चुकी है. जांच की कमान सीबीआई के हाथों में आते ही प्रदेश में सियासी जुबानी जंग शुरू हो गई है. एक ओर सत्ता पक्ष का कहना है कि सीबीआई जांच में मामले का पटाक्षेप हो जाएगा. वहीं विपक्ष का आरोप है कि कई नेताओं की इसमें संलिप्तता सामने आई है. मामले को लटकाने के लिए सीबीआई को केस सौंपा गया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्योत्सव इस वर्ष 1 से 3 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक में राज्योत्सव के साथ प्रस्तावित राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों और विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की गई।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
जनता को बड़ी राहत : मॉल में अब पार्किंग फ्री, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
CG GST RAID : राजधानी में बड़े बिल्डर के कई ठिकानों पर GST विभाग का छापा, दस्तावेजों की पड़ताल जारी
एनीकेट में फंसे मिले दो शव: बाढ़ के पानी में बहकर आने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी
खाद्य विभाग में ACB का छापा: रिश्वत लेते पकड़ाया अधिकारी, विभाग में मचा हड़कंप
CG में साक्षरता की मिसाल: एक ही परिवार के पति-पत्नी, सास-ससुर और बेटा-बहू ने दी परीक्षा
लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस
खंभा गाड़ते वक्त बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंह देव ने की स्पीकर डॉ रमन सिंह से मुलाकात
यूथ कॉन्क्लेव 2026 : CM साय ने कहा- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
CM साय ने परिवहन विभाग की ली हाईलेवल बैठक, कहा – सड़क दुर्घटनाएं रोकने मिशन मोड में करें काम
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


