Today’s Top News: रायपुर। अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए रायपुर निवासी दिनेश ठाकुर सुरक्षित वापस लौट आए हैं. लल्लूराम डॉट कॉम से उन्होंने नेपाल में आई त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि चाय की ललक ने उनके साथ उनके दोस्तों की जान बचा ली. लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से नेपाल में जो मंजर देखा, उससे उनकी रूह तक कांप गई थी.

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में संपत्ति को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां एक भाई ने अपने ही भाई और भाभी पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके भाई को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला गांव की है।

सक्ती। बंधन बैंक में कैशियर के पद पर काम कर चुके एक आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर बैंक ग्राहक के लोन खाते में उसका इस्तेमाल करने और बीमा कंपनी से करीब 1 लाख 42 हजार रुपये की राशि हासिल कर गबन करने का आरोप है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।

रायपुर। गोबरा नवापारा के कुर्रा गांव के पास शनिवार रात एक राहगीर को रोककर मारपीट और लूट की वारदात हुई। आरोपियों ने पहले युवक का रास्ता रोका, फिर गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने के बाद उसके तूफान वाहन में तोड़फोड़ की और मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में चार नाबालिग भी शामिल बताए गए हैं।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 15 से 20 बदमाशों ने घर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

चाय की ललक ने बचा ली जान! नेपाल की त्रासदी के बचकर सकुशल लौटे रायपुर के दिनेश ने बताया रूह को कंपा देने वाला मंजर…

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से बीमा कंपनी को लगाया चूना, 1.42 लाख गबन के आरोप में बंधन बैंक के पूर्व कैशियर को पुलिस ने दबोचा

संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष: देवर ने पीट-पीटकर भाभी को उतारा मौत के घाट, भाई की भी हालत गंभीर

राहगीर को रोककर चाकू-डंडे से पीटा, फिर मोबाइल-नकदी लूटकर हो गए फरार, पुलिस ने 4 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमले का VIDEO वायरल: बदमाशों ने कांग्रेस नेता को घर में घुसकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, दीपक बैज बोले- आदिवासियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को रौंदा: आक्रोशित पिता ने लगाया अवैध रेत परिवहन का आरोप, कहा- सरपंच को जाता है कमीशन

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला : बदमाशों ने घर घुसकर की मारपीट, भाजपा नेता पर लगा आरोप

बस्तर से हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, संभाग भर के ब्लॉक अध्यक्ष हुए शामिल

दो समुदायों के विवाद में पुलिस छावनी में तब्दील हुआ न्यायधानी का खपरगंज, 16 संदिग्ध पुलिस हिरासत में…

लिफ्ट मांगना पड़ा भारी: स्कूटी सवारों ने विवाद के बाद युवक को घोंपा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत

कार-बाइक की जबरदस्त भिड़ंत: पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

24 घंटे में चोरी की 3 वारदातों का खुलासा: ‘त्रिनयन ऐप’ की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, 3 गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद

CG News: बांध में तैरती मिली युवक की लाश, रक्षाबंधन पर आया था बहन के घर

CG News : हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर ही मौत

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- घटना की जिम्मेदारी भी तय होने पर न्याय मिलने का होगा संतोष…

‘Gen-Z’ शब्द पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा – आज जन आंदोलनों और विमर्श में हावी हो रहे विदेशी सहयोग और नैरेटिव…

ड्रिंक एंड ड्राइव पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में मिले 51 वाहन चालक, अब तक 3,957 मामलों में हुई कार्रवाई

रेप केस में 5 साल बाद फैसला : अधिकारी की पत्नी से चाकू नोक पर दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

लगातार बारिश का असर, एशिया के एकमात्र सायफन डैम के गेट खुले, गंगरेल बांध में 90% हुआ जलभराव…

आरंग पुलिस ने 220 पाव अवैध शराब के साथ पकड़े 2 अंतरजिला तस्कर, बिना नंबर वाली स्कूटी की जब्त

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H