Today’s Top News: रायपुर। मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के भूमिपूजन को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2021 में भवन की स्वीकृति दिए जाने की बात कहते हुए सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति करार दिया. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि श्रेय लेने की राजनीति करना कांग्रेस का काम है. छात्रावास भवन का कार्य रमन सिंह के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था, जिसे अपने पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई.

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगली मशरूम खाकर दो बच्चे समेत 9 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
रायपुर। रायपुर नगर निगम के ठेकेदार भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं. आक्रोशित ठेकेदारों का आरोप है कि बिना चढ़ावा कमीशन दिए फाइलें आगे नहीं बढ़ रही है. भुगतान महीनों से सालों से अटका पड़ा है और गुणवत्ताहीन कार्य का ठीकरा उनके सिर फोड़ा जा रहा है. काम बंद करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर आज काम बंद कर नगर निगम के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. वहीं ठेकेदारों ने नगर निगम कमिश्नर और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मनेन्द्रगढ़। भरतपुर-सोनहत भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर असंतोष खुलकर सामने आया। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मनेन्द्रगढ़ स्थित सांस्कृतिक भवन (दुर्गा पंडाल) के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पार्टी जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले के खिलाफ नारेबाजी की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने विशेष सम्मान देने की घोषणा की है. उनके सम्मान में गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” रखा जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को गनियारी पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह घोषणा की.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल, मंत्री गजेद्र यादव ने की घोषणा
CG Crime : भाई की मौत का राज बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज
CG News : दो दिनों से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
हज 2027 के आवेदन के लिए निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू, 20 जुलाई तक भरे जाएंगे फाॅर्म
घर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, इलाके में शोक का माहौल
पहली ही बारिश में 26 करोड़ की ओवरब्रिज में आई दरारें, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
आरक्षक प्रमोशन पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश, अगली सुनवाई तक नियुक्ति पर रोक
CG News : चाय बनाते समय दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत
नकली खाद के आरोप पर किसानों का प्रदर्शन, कृषि विभाग ने जांच पूरी होने तक बिक्री पर लगाई रोक
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

