Today’s Top News : मुंगेली l मुंगेली में कलेक्टर कार्यालय से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसने प्रशासन और आम लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वायरल पोस्ट्स और दावों में कहा जा रहा है कि कलेक्टर कुंदन कुमार ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखे गए आवेदन को सार्वजनिक रूप से फेंक दिया। इस घटना को स्थानीय भाषा और पहचान के अपमान के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसके चलते कई यूजर्स और संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में रायपुर और बेमेतरा से मुख्य मास्टरमाइंड एडमिन समेत 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह अलग-अलग ऑनलाइन पैनलों और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहा था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का चेहरा ही दरिंदगी में बदल गया। घर का रास्ता पूछकर मदद मांगने वाली एक युवती को ऑटो चालक ने सुरक्षित पहुंचाने के बजाय सुनसान मकान में ले जाकर उसकी अस्मिता को रौंद दिया। दो दिन तक लापता रहने के बाद जब पीड़िता मिली, तो उसकी आपबीती ने पुलिस और परिजनों को झकझोर कर रख दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों की खबरें सामने आई हैं। कोरबा, सरगुजा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और धमतरी में हुए इन हादसों में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इन हादसों में कहीं तेज रफ्तार ने जान ले ली, तो कहीं लापरवाही और अनियंत्रित वाहन हादसों की वजह बने।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से महिला और युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में रविवार सुबह दोनों की एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. खेत से गुजरने वाले ग्रामीणों की सबसे पहले शवों पर नजर पड़ी. घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

कलेक्टर पर आरोपों से मचा सियासी घमासान: छत्तीसगढ़ी आवेदन फेंकने का दावा, प्रशासन ने बताया निराधार… थाने तक पहुंचा मामला

IPL सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई : 1.15 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 सटोरियों गिरफ्तार

राजधानी में दरिंदगी : रास्ता भटकी युवती को घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ले गया सुनसान मकान, फिर लूटी उसकी अस्मिता

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, एक दिन में 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

CG Suicide News : 40 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप 

CG Crime News : घर में घुसकर महिला-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, तीन एफआईआर दर्ज

खबर का असर: अवैध कटाई मामले में वन विभाग ने लिया संज्ञान, बीट गार्ड को किया निलंबित, रेंजर और डिप्टी रेंजर पर भी गिर सकती है गाज

जंगल में चला आरा, सोते रहे जिम्मेदार… सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई से मचा हड़कंप, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

बारनवापारा अभयारण्य बना काले हिरण पुनरुद्धार की नई मिसाल, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की सराहना

अरमानों पर फिरा पानी, शादी का कार्ड बांटते समय धरे गए ‘नेताजी’, भूपेश बघेल के करीबी पर लगा यौन शोषण का आरोप…

खबर का असर: रजिस्ट्री पर सेस खत्म होने की अधिसूचना सोमवार को होगी जारी, मंगलवार से होगा प्रभावी…

DMF घोटाला : हाईकोर्ट ने पूर्व IAS अनिल टूटजा की जमानत याचिका की खारिज, सबूतों से छेड़छाड़ का बताया खतरा

CBSE 10th Result: दूरस्थ इलाके की बेटी योहाना ने रचा इतिहास, 96.2% के साथ बनी सुकमा जिला टॉपर, CRPF में सेवारत हैं माता-पिता

सांसद के बिगड़े बोल पर फूटा गुस्सा, मजदूरों ने खदान में बंद किया उत्पादन, ग्रामीणों ने आमसभा कर जताया रोष

बुजुर्ग ने पुरानी रंजिश पर मोहल्ले के गुंडे-बदमाश पर किया टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट…

CG News : मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बदल रहे बयान, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…

भिलाई भाजयुमो की जिला और मंडल की सभी नियुक्तियां स्थगित, प्रदेश उपाध्यक्ष पाणिग्रही ने कहा- जल्द जारी होगी नई सूची

CG News : निर्माण कार्यों पर घमासान, अध्यक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा, लेकिन पार्षद के प्रमाण से उलझा मामला

CG High Court : हाईकोर्ट ने SC-ST एक्ट से जुड़े मामले में पत्रकार को दी जमानत

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H