Today’s Top News : रायपुर। रायपुर के बिरगांव में एक मकान से बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया ट्वीस्ट सामने आया है। बिरगांव नगर निगम महापौर कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। नंदलाल ने कहा है कि मेरे साले भाजपा नेता विनय देवांगन ने मुझे बम से उड़ाने या गोली मारकर हत्या की धमकी दी थी। कही ये साजिश का हिस्सा तो नहीं है। महापौर के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साले विनय देवांगन की तलाश तेज कर दी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बिलासपुर। ताड़मेटला नक्सली हमला मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया। डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि हमें यह देखकर अत्यंत दुख हुआ है, इतने गंभीर मामले, जिसमें बड़े पैमाने पर जवान शहीद हुए हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े, का अंततः इस तरह से निपटारा किया गया है, कोई भी कानूनी रूप से मान्य और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप, निचली अदालत को उन्हें बरी करने के लिए विवश होना पड़ा।
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब पूर्व भाजपा संसदीय सचिव और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी मंच से ही प्रशासन पर भड़क उठे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके की मौजूदगी में मांझी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे छोटी-छोटी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रहती हैं।
रायगढ़। दुर्गा मंदिर घरघोड़ा से सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे ने गहरे मानसिक सदमे में मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने एक पीकअप वाहन से 1.14 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है, जिसे खाली कैरेट के पीछे छिपाया गया था और ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही टीम ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
ताड़मेटला नक्सली हमला : CRPF के 76 जवान हुए थे शहीद, सभी आरोपी दोषमुक्त, हाईकोर्ट ने कही ये बात
CG News : बेटे की मौत के सदमे में टूटा पिता, दुर्गा मंदिर में काट ली अपनी जीभ, हालत गंभीर
1.14 करोड़ का गांजा जब्त: सब्जी के खाली कैरेट के पीछे छिपाकर की जा रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार
टीएस सिंहदेव PCC चीफ बनने तैयार, कहा – सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता
स्वास्थ्य विभाग में बवाल : सिर्फ NHM कर्मचारियों पर अटेंडेंस की सख्ती, CMHO के आदेश पर उठे सवाल
फार्म हाउस में देर रात चल रही थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने मारी रेड, 6 युवकों को किया गिरफ्तार
कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

