MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 24 जून को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MP के किसानों को CM की सौगात: शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण नियमों में बदलाव, अब खरीफ-रबी के लिए होगी एकल-सीमा

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण और कल्याणकारी फैसला लेते हुए बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलने वाले अल्पावधि फसल ऋण की योजना को और अधिक उदार और सुविधाजनक बना दिया है। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के इस कदम से किसानों को ऋण चुकाने और खेती-किसानी के लिए फंड का प्रबंधन करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘वीरांगना रानी दुर्गावती’, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर को सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगाद दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नामकरण महान गोंडवाना शासक वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इसके लिए भारत सरकार को औपचारिक अनुशंसा भेजने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के आरोपों को BJP ने बताया निराधार, कहा-विकास के काम विपक्ष पचा नहीं पा रहा है, जीतू पटवारी पर कसा तंज

कांग्रेस के दिए बयानों पर भाजपा ने पलटवार किया है। वहीं जीतू पटवारी के लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए जमकर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक भी आरोप में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। प्रॉपर्टी में 2023 की स्थिति से लेकर अब तक किसी तरह परिवर्तन नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

MP में ‘चंदा चोरी’ पर सियासी घमासान: सज्जन सिंह वर्मा का BJP और RSS पर बड़ा हमला, भाजपा का पलटवार- ‘राम को काल्पनिक मानने वाले न सिखाएं’

अयोध्या राम मंदिर में चंदे की कथित गड़बड़ी और हेरफेर को लेकर मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर बेहद गंभीर औऱ तीखे आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस के इन आरोपों और पोस्टर पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि राम के प्रति कांग्रेस का नजरिया हमेशा से काल्पनिक रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

MP में UCC की डिमांड! 93 प्रतिशत लोगों का मिला बहुमत, मुस्लिम समुदाय में महिलाओं ने सबसे ज्यादा किया समर्थन

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी बयार चल रही है। राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रदेश के लोग बढ़-चढ़कर इसका समर्थन कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी इसके पक्ष में हैं और इसे लागू करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों के मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्यता में छूट, ऑनलाइन ट्रांसफर में राहत, वैकल्पिक दस्तावेज दे सकेंगे

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक ट्रांसफर प्रक्रिया में मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता में छूट मिलेगी। टीचर अब विवाह प्रमाण पत्र की जगह वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EXCLUSIVE: लखनऊ अग्निकांड के बाद भी ग्वालियर के कोचिंग संस्थान लापरवाह, 70 छात्रों के बीच सिर्फ 2 फायर एक्सटिंग्विशर, बिल्डिंग सील

लखनऊ में कोचिंग सेंटर के दर्दनाक हादसे के बाद भी ग्वालियर के कोचिंग संस्थानों ने कोई सबक नहीं लिया। शहर की लक्ष्मीबाई कॉलोनी, जिसे कोचिंग हब कहा जाता है, वहां नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम जब फायर सेफ्टी नॉर्म्स की जांच करने पहुंची तो एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए कोचिंग, लाइब्रेरी और जिम में मौजूद छात्रों को अलग-अलग फ्लोर पर रोक दिया गया और मुख्य चैनल गेट पर अंदर और बाहर से ताला लगा दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओंकारेश्वर झूला पुल का लोडिंग तार टूटा, दोनों ओर लगाए गए ताले, सुरक्षाकर्मी भी तैनात  

जिले की ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को जोड़ने वाले झूला पुल के लोडिंग तार की एक कड़ी टूट जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर लगे गेटों पर ताले लगा दिए गए हैं और किसी भी व्यक्ति को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

82 प्राइवेट कॉलेजों पर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार और बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चल रही बड़ी नियमितताओं को लेकर माननीय हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविध्यालय से संबंधित 82 प्राइवेट कॉलेजों में बड़े पैमाने पर चल रही नियम विरुद्ध गतिविधियों और धांधलियों के आरोपों पर हाई कोर्ट ने राज्य शासन, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रबंधन और अन्य संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करोड़ों के कथित शिक्षा घोटाले में FIR, फिर भी मिली नई कुर्सी; पूर्व प्रभारी DEO की तैनाती पर मचा बवाल

करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं, लोकायुक्त जांच और FIR को लेकर सुर्खियों में रहे सिंगरौली के पूर्व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एस. बी.सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। वजह है शहडोल संभाग में उन्हें सहायक संचालक का प्रभार सौंपा जाना।हैरानी की बात यह है कि जिस अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, उसी अधिकारी को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले ने न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि शासन की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m