प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आवासीय मकानों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर शिकंजा कसते ही नगरीय सीमा क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। देवास रोड से दो तालाब रोड स्थित आजादनगर के रहवासियों ने नोटिस मिलते ही प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दुकानें खुद तोड़ना शुरू कर दी है, ताकि उन्हें निगम की सख्ती न झेलना पड़े।
यह पूरा क्षेत्र चौड़ीकरण के मुद्दे से ही चर्चा में है। रहवासियों ने आपत्ति लेकर इस मार्ग के चौड़ीकरण को रुकवा रखा है। इसी बीच बीते दिनों नगर निगम ने आवासीय मकानों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों को नोटिस देकर अल्टीमेटम दिया।
निगम का नोटिस मिलते ही आजादनगर में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को मकानों के सामने वाले हिस्से में बनाए गए व्यवसायिक निर्माण को खुद ही हटाना शुरू कर दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


