लखनऊ। अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मासूम बच्चों की जान जाने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।
मुझे तुरंत लखनऊ जाना होगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने तत्काल पुलिस महानिदेशक (DGP) और अपर मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।
READ MORE: BREAKING NEWS: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भयंकर आग, अब तक 14 स्टूडेंट्स की जिंदा जलने से मौत
हम पीड़ित परिवार के साथ
सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस घटना की तह तक जाकर जांच कराएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे ग्राउंड जीरो पर
वहीं घटना की जानकरी मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता बच्चों और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बचाना है। कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला जा चुका है। बिल्डिंग के हर एक कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि कोई अंदर छूटा न रह जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए..
क्या है पूरा मामला
बता दें कि लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक 14 स्टूडेंट्स की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी रह झुलस गए है। जिन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में एडमिट किया गया है। दमकल की 14 से अधिक गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से रेस्क्यू टीमें अभी भी अंदर फंसे संभावित लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहली प्राथमिकता अंदर फंसे हर एक व्यक्ति तक पहुंचना है।

