संभल. चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नेहटा में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय युवती ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी. दोनों के परिजन शुक्रवार रात से उनकी तलाश कर रहे थे. शनिवार सुबह खेत मालिक ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे और पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें- विवाद पर सियासी बखेड़ा! सपा छात्र सभा विवाद के बाद अखिलेश यादव से मिले सपा नेता, पुलिस पर पिटाई का आरोप, सपा सुप्रीमो ने जो कहा…

सूचना पर सीओ विवेक जावला, चंदौसी कोतवाली और बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए. मौके से युवती की चप्पल मिली, जबकि युवक की जेब से युवती का मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का लखनऊ में चुनावी हुंकार: महंगाई पर BJP को घेरा, कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2027’ का सीक्रेट मंत्र

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सावन माह में इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हुई थी, जिसके बाद उन पर बंदिशें लगा दी गई थीं. सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.