शिखिल ब्यौहार, भोपाल। यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज लामबंद है। 26 सितंबर को राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। राजधानी भोपाल में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई है।
राजधानी भोपाल में आज यूजीसी संघर्ष समिति और सवर्ण समाज ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। यूजीसी के नए प्रावधानों को रोल बैक करने की मांग को लेकर विभिन्न समाज एकजुट हुए। प्रेस वार्ता में करणी सेना, राजपूत समाज, रघुवंशी समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज और कायस्थ समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: MP में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, लालटेन लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे; तत्काल रोक लगाने की मांग
ब्राह्मण समाज की ओर से सुनील पांडे ने बताया कि यूजीसी के नए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा रखी है, लेकिन यह स्टे कभी भी हट सकता है। उन्होंने कहा कि यह कानून महाविद्यालयों में वर्णभेद को बढ़ावा देगा और छात्रों के बीच वैमनस्य पैदा करेगा। यूजीसी संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि 26 सितंबर को प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा चौराहा होते हुए राजभवन तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नए प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। समिति ने सरकार से मांग की है कि यूजीसी के नए प्रावधानों को तत्काल समाप्त किया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



