केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आज गुरुवार को भी राज्यसभा में हंगामा हुआ. गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. संसद के बाहर से लेकर भीतर तक स्टूडेंट प्रोटेस्ट और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सियासत गर्म है. मंगलवार और बुधवार को चढावा चोरी व स्टूडेंट प्रोस्टेट का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में छाया रहा.
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हंगामे के कारण नए सांसद नहीं बोल पा रहे हैं. विपक्ष अमित शाह से दिल्ली में लाठीचार्ज पर जवाब की मांग कर रहा है.
राज्यसभा में सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को विपक्ष की भावना श्री शाह तक पहुंचाने का निर्देश दिया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, नियमों के अनुसार आप रोज-रोज एक ही भाषण दोहरा नहीं सकते. किरेन रिजिजू से सभापति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि कृपया आप विपक्ष की भावनाओं को गृह मंत्री तक पहुंचाएं.
विपक्ष अमित शाह से दिल्ली में लाठीचार्ज पर जवाब की मांग कर रहा है. विपक्ष चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है.
विपक्ष की तरफ से कई मुद्दों पर नारेबाजी और हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी. सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद सभापति ने इसकी घोषणा की थी.
राधाकृष्णन ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और शून्यकाल चलने देने की अपील की. अपनी बात का असर होते न देख उन्होंने 11 बजकर 25 मिनट पर बैठक को दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दिया.
एक बार स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे अनुरोध किया कि वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सदन में आने का निर्देश दें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


