बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल मच गया। साठिया समुदाय के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। हॉस्पिटल परिसर में पत्थरबाजी की और वीडियो बना रहे लोगों के साथ विवाद किया। मामला इतना बढ़ा कि इस दौरान 4 महिलाओं ने जहर तक खा लिया।
दरअसल, प्रशासन कालाखेत से अतिक्रमण हटा दिया है जिसके बाद से साठिया समुदाय शासन से नाराज है। घटना के बाद सीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को हॉस्पिटल से बाहर निकालने में जुट गए।
मामला उस वक्त और गंभीर बन गया जब विवाद से पहले साठिया समुदाय की 4 महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। चारों महिलाओं को जिला चिकित्सालय से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

