गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी तिराहा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भारी वाहन चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटमी तिराहा मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक सामान्य रूप से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक लापरवाहीपूर्वक उसकी तरफ बढ़ा। ट्रक की रफ्तार और दिशा देखकर युवक को खतरे का अंदाजा हो गया।
गनीमत रही कि युवक ने समय रहते फुर्ती दिखाई और तुरंत पीछे की ओर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि इस घटना में ट्रक का पहला बड़ा टायर मोटरसाइकिल पर चढ़ गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
देखिये वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

