रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के मौके पर पाटन में आयोजित समारोह में बेटे चैतन्य बघेल को इस तरह लोगों से मिलवाया कि बिट्टू भईया जिंदाबाद के नारे लगने लगे. भूपेश बघेल ने कहा कि पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ने वाले सेनानियों की धरती है. यहां की माताओं ने योद्धाओं को जन्म दिया है. पाटनवासी डरने वाले नहीं हैं. मैं तो अपने बिट्टू को नेता नहीं बनाना चाहता था, लेकिन अमित शाह ने नेता बना दिया. ईडी की कार्रवाई हुई, जेल गए और आज बिट्टू आप लोगों के बीच नेता बन गए हैं.

बता दें कि 23 अगस्त को भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया था. यहां पाटन सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. समारोह में कांग्रेस के कई विधायक और नेता भी मौजूद थे. मंच पर भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल की विशेष मौजूदगी थी.

जन्मदिन में केक काटने के बाद बघेल ने जनता को संबोधित किया. सम्बोधन के दौरान उन्होंने अपने बेटे बिट्टू को लेकर कहा कि मैं तो इसे नेता नहीं बनाना चाहता था, लेकिन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इसे नेता बना दिया. ईडी की कार्रवाई की. बिट्टू जेल गया. जेल से बाहर आने के बाद आज बिट्टू आप लोगों के बीच है. इस दौरान चैतन्य मंच पर खड़ा होकर कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर नमस्कार करता रहा.

इससे जुड़ा हुआ वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. कांग्रेसी इसे बिट्टू की राजनीतिक पारी की शुरुआत कह रहे हैं.

देखें वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m