समीर शेख, बड़वानी। बड़वानी पुलिस थाना खेतिया क्षेत्र के भातकी-करणपुरा मार्ग पर सोमवार को एक 45 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गीताबाई पति पनिया शितोले (45 वर्ष), निवासी ग्राम भातकी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों एवं परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

READ MORE: थाने में हाई वोल्टेज इमोशनल ड्रामाः मां-भाई हाथ जोड़कर रोते रहे, प्रेमी संग बाइक पर फुर्र हुई बेटी

मृतका के भतीजे संदीप ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

READ MORE: बीड़ी के चलते युवक ने गंवाई जान: नसेड़ी ने तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m