कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें मारपीट और गला घोंटकर हत्या करने की बात कही जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  

READ MORE: तेज रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, दंपति घायल 

जानकारी के मुताबिक मामला हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके का है। पति धर्मेन्द्र दोहरे पर पत्नी आरती की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मृतिका काफी समय से पति से अलग होकर देवर के साथ रह रही थी। वहीं ई-रिक्शा चलाकर अपना और दो बच्चों का जीवन यापन कर रही थी। 

आरती मकान मालिक के रिश्तेदार उषा तोमर की ई-रिक्शा चलाकर कर अपना परिवार पाल रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मेंद्र मंगलवार को आरती से मिलने घर आया था। महिला ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी, वहीं आरोपी पति उसे मारकर मौके से फरार हो गया। धर्मेंद्र को देवर संजू के साथ रहने के चलते पत्नी आरती पर चरित्र शंका थी। इस वजह से उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

READ MORE: ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़: उमरिया SP करेंगे जांच, जैतपुर के कुएं में तीन युवकों का मिला था शव

घटना की सूचना के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुँची, शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति धर्मेंद्र की तलाश में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m