मनोज यादव, कोरबा। एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी बंसल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से काम बंद आंदोलन पर बैठे हुए हैं। कंपनी द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने से नाराज श्रमिकों ने सोमवार को एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

narayana

मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए कंपनी पर श्रम कानूनों के उल्लंघन, वेतन भुगतान में लगातार देरी, कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) सुविधा उपलब्ध नहीं कराने, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने तथा श्रमिकों पर मानसिक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत पत्र में मुख्य आरोप

शिकायत पत्र में मजदूरों ने बताया कि उन्हें समय पर मासिक वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H