शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आज 17 जून (बुधवार) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो संभागों के आयुक्त भी बदल दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक भोपाल संभाग के आयुक्त रहे संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

READ MORE: MP में UCC पर सियासी बवाल: CM के बयान पर आरिफ मसूद बोले- लिव-इन रिलेशनशिप के लिए महाकाल की कृपा नहीं होगी

इसी तरह शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। रीवा संभाग के आयुक्त बाबू सिंह को सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

READ MORE: एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्य बदलाव और नई पदस्थापनाएँ:

  • मुकेश चन्द गुप्ता (1998): इन्हें प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाया गया है और साथ ही सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • ​डॉ. ई. रमेश कुमार (1999): इन्हें प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त की कमान दी गई है। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
  • विवेक कुमार पोरवाल (2000): इन्हें प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग नियुक्त किया गया है.
  • संजीव सिंह (2005): कमिश्नर भोपाल संभाग से हटाकर इन्हें अब सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • कर्मवीर शर्मा (2010): इन्हें नया आयुक्त, भोपाल संभाग (कमिशनर) बनाया गया है.
  • श्री शीलेन्द्र सिंह (2010): इन्हें आयुक्त, रीवा संभाग (कमिशनर) नियुक्त किया गया है.
  • बाबू सिंह जामोद (2006): रीवा संभाग के कमिश्नर पद से हटाकर इन्हें सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है.
  • दीपक सिंह (2007): इन्हें आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.
  • आलोक कुमार सिंह (2008): इन्हें पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक (Stamps & Registration), मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है.
  • अमित तोमर (2009): इन्हें प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • सतेन्द्र सिंह (2009): इन्हें आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अतिरिक्त प्रभार और प्रभार से मुक्ति:

  • के.सी. गुप्ता (1992): अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • अनिरूद्ध मुकर्जी (1993): इन्हें अपने वर्तमान प्रभारों के साथ अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
  • सोनिया मीना (2013): इन्हें आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • मनीष सिंह (2009): मुकेश चन्द गुप्ता द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ये जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.
  • मनीष सिंह (1997): संजीव सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ये खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे.
  • अशोक बर्णवाल (1991): नए आदेशों के बाद ये कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में कई विभागों और प्रशासनिक इकाइयों में बदलाव किए गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन में नई कार्यशैली और गति देखने को मिल सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m