PM Modi Releases Autobiography Former President Ram Nath Kovind: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स का विमोचन पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 अगस्त को किया। किताब के विमोचन के बाद पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति के संघर्षों का जिक्र किया और कहा कि उनकी यह किताब लोकतंत्र के लिए धरोहर बनेगी। युवा पीढ़ी को उनकी किताब पढ़नी चाहिए। इस दौरान उन्होंने युवाओं ( जेन-Z) को सोशल मीडिया के दौर में शॉर्ट कट से दूर रहने की सलाह दी। पीएम मोदी ने Gen-Z को संदेश (PM Modi Message To Gen-Z) देते हुए कहा कि रील के जमाने में शॉर्टकट न अपनाएं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के सोशल मीडिया के जमाने में कई इन्फ्लुएंसर्स युवाओं को आकर्षित करते हैं. लेकिन इस शॉर्टकट के दौर में भी युवाओं को सावधान रहना चाहिए। उन्होने कहा, “A shortcut will cut you short.” यानी गलत शॉर्टकट आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन पर लिखी एक लाइन का उदाहरण देते हुए कहा रेलवे स्टेशन पर भी लोग ब्रिज से जाने की बजाय पटरी पार करने की कोशिश करते हैं। ये आसान तरीका आपको नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर वे जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और दूसरों के अनुभवों से सीखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी पसंद के लोगों की ऑटोबायोग्राफी जरूर पढ़नी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी रामनाथ कोविंद की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में एक मिसाल कायम की।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा पर पीएम मोदी ने कहा कि देश की नई पीढ़ी को इस किताब को पढ़ना चाहिए और कोविंद के अनुभवों से सीखना चाहिए। किताब का शीर्षक बिल्कुल सही है। इसमें रामनाथ कोविंद के व्यक्तिगत जीवन और संघर्षों की कहानी है, लेकिन उनकी सफलता सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि भारतीय गणतंत्र और लोकतंत्र की जीत है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे प्रधानमंत्री के तौर पर राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने जाते थे। तब प्रोटोकॉल के बावजूद रामनाथ कोविंद अक्सर औपचारिकताओं से हटकर उनसे बातचीत करते थे। इतना ही नहीं, वह प्रधानमंत्री को विदा करने के लिए खुद कार के दरवाजे तक आते थे। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कई बार पूर्व राष्ट्रपति से ऐसा न करने को कहा, लेकिन उन्होंने अपनी यह विनम्रता कभी नहीं छोड़ी। पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के गांव परौंख जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब कोविंद अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने अपने शिक्षकों के पैर छुए, गांव की मिट्टी को नमन किया और वहां के लोगों के प्रति आभार जताया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


